Home » Videos » Sonam Wangchuk: Police detained Sonam Wangchuk after a 20-day hunger strike; uproar ensued over his removal to the hospital.
Sonam Wangchuk: 20 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने उठाया अस्पताल ले जाने पर मचा बवाल
Ads
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया। वहीं CJP और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि पूरी कार्रवाई कानून के तहत और संयम के साथ की गई।