झारखंड: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

Ads

झारखंड: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग

  •  
  • Publish Date - July 15, 2024 / 06:58 PM IST,
    Updated On - July 15, 2024 / 06:58 PM IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 15 जुलाई (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को बस और ऑटो-रिक्शा के बीच घातक टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी।

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि मेदिनीनगर-पनकी मार्ग पर हुए इस हादसे में ओम प्रकाश विश्वकर्मा (34) की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस में आग लगा दी तथा बस चालक के साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा

योगेश वैभव

वैभव