झारखंड: गिरिडीह में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत

Ads

झारखंड: गिरिडीह में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 19, 2025 / 12:14 PM IST,
    Updated On - February 19, 2025 / 12:14 PM IST

रांची, 19 फरवरी (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात छह लोगों की और बगोदर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई।

डुमरी के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल के पास एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।’’

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह एक अन्य घटना में एक मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी