खूंटी (झारखंड), तीन अप्रैल (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में 64 वर्षीय एक महिला की सोते समय उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी विश्वनाथ मुंडा (32) ने नशे की हालत में पीड़िता भाभी देवी को अपशब्द कहे थे और इसका महिला ने विरोध किया था।
अधिकारी ने बताया कि इससे गुस्साए मुंडा ने बृहस्पतिवार तड़के करीब एक बजे घर में सोते समय महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात बुरहाडीह गांव में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
भाषा
राखी पवनेश
पवनेश