झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Ads

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 02:28 PM IST

चाईबासा, 19 मई (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने बताया कि सोनुआ थाना क्षेत्र के केदाबीर गांव के पास पोराहट जंगल में हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह संक्षिप्त मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को आता देख माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान नक्सली जंगल में और अंदर की ओर चले गए।

एसपी ने बताया कि जिले में नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा समेत कुछ माओवादी अब भी सक्रिय हैं। बेसरा के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।

भाषा तान्या नोमान

नोमान