झारखंड : दुमका हवाई अड्डे के सौर ऊर्जा संयंत्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Ads

झारखंड : दुमका हवाई अड्डे के सौर ऊर्जा संयंत्र में लगी आग, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - October 23, 2025 / 05:10 PM IST,
    Updated On - October 23, 2025 / 05:10 PM IST

दुमका, 23 अक्टूबर (भाषा)झारखंड के दुमका हवाई अड्डे पर स्थित एक सौर ऊर्जा संयंत्र के बैटरी कक्ष में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिदो कान्हू हवाई अड्डे स्थित संयंत्र में लगी आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘निजी एजेंसी द्वारा सौर ऊर्जा संयंत्र का रखरखाव किया जाता है जिसकी बैटरियों में बृहस्पतिवार सुबह संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।’’

नागरिक उड्डयन विभाग (झारखंड) के निदेशक (संचालन) एस पी सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अधिकारियों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। निजी एजेंसी को तकनीकी समस्याओं की जांच करने के लिए कहा गया है।’’

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि आग सौर संयंत्र तक ही सीमित थी और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि दुमका हवाई अड्डे से कोई भी नियमित वाणिज्यिक उड़ान संचालित नहीं होती है।

भाषा धीरज माधव

माधव