कोडरमा, 24 सितंबर (भाषा) झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के आखिरी डिब्बे में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कोडरमा स्टेशन पर कोडरमा-बरकाकाना सवारी ट्रेन के आखिरी डिब्बे में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए एक निरीक्षण दल मौके पर पहुंच रहा है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का यह डिब्बा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था और घटना के समय उसमें कोई यात्री नहीं था।
भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश
अविनाश