भाजपा के पूर्व सांसद हार गए जिंदगी की जंग, कोरोना से संक्रमित थे लक्ष्मण गिलुवा

Ads

भाजपा के पूर्व सांसद हार गए जिंदगी की जंग, कोरोना से संक्रमित थे लक्ष्मण गिलुवा

  •  
  • Publish Date - April 29, 2021 / 07:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

रांची, 29 अप्रैल (भाषा) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिमी सिंहभूम से दो बार लोकसभा सांसद रहे लक्ष्मण गिलुवा का जमशेदपुर में बृहस्पतिवार सुबह कोविड संक्रमण के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

पढ़ें- दिग्विजय के ट्वीट पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- इनका भाव वैक्सीन लगाना नहीं लोगों के बीच में भ्रम पैदा करना है.

गिलुवा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से मन व्यथित है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

पढ़ें- राहत की खबर, 1 दिन में 2.97 लाख से ज्यादा मरीज इलाज…

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भी गिलुवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद, सरल व्यक्तित्व के धनी लक्ष्मण गिलुवा के निधन से मर्माहत हूं, यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

पढ़ें- सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में …

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘‘पूर्व सांसद लक्षमण गिलुवा का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें।’’ भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी गिलुवा के निधन पर शोक जताया।