जमशेदपुर (झारखंड), 28 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर शहर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में सोमवार रात एक गैंगस्टर घायल हो गया। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गैंगस्टर प्रिंस खान के इशारे पर सीतारामडेरा इलाके में व्यवसायी हरिओम सिंह के घर में 10 अक्टूबर को की गई गोलीबारी में यह गैंगस्टर शामिल था।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने बताया कि गोपाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दाहिने पैर में चोट लग जाने के बाद एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात दो बजे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही गोपाल ने गोलियां चलाईं और पुलिस की जवाबी गोलीबारी से उसके पैर में चोट लग गई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है और गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
भाषा यासिर नरेश
नरेश