झारखंड सरकार ने विमान ईंधन पर वैट चार से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया

Ads

झारखंड सरकार ने विमान ईंधन पर वैट चार से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया

  •  
  • Publish Date - April 8, 2025 / 05:56 PM IST,
    Updated On - April 8, 2025 / 05:56 PM IST

रांची, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड सरकार ने मंगलवार को विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर वैट को चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का फैसला किया।

इसके अलावा खनन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए हाई-स्पीड डीजल की थोक खरीद पर (मूल्य वर्धित कर) (वैट) को 22 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत या 12.5 रुपये प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) करने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने एटीएफ के लिए वैट दर में संशोधन कर इसे चार प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी है।’’

झारखंड में निवेशकों को आकर्षित करने और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में गठित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही स्पेन और स्वीडन का दौरा करेगा। दादेल ने बताया कि मंत्रिमंडल ने यात्रा से जुड़े खर्चों को मंजूरी दे दी है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश