Jharkhand News: यहां कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से थम गई इतने महिलाओं की सांसे, मचा हड़कंप

Ads

Jharkhand News: यहां कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से थम गई इतने महिलाओं की सांसे, मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 06:52 AM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 06:59 AM IST

Jharkhand News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • चतरा जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत
  • तीन लोग घायल, जिनमें एक बच्ची और एक पुरुष शामिल
  • घायलों का इलाज हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में जारी

चतरा: Jharkhand News झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पत्थलगड्डा अंचल अधिकारी उदल राम ने बताया कि बंदरचुआ गांव में शमा परवीन (35) महुआ फूल चुनने गई थीं, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

Jharkhand News उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी 12 वर्षीय बेटी और 55 वर्षीय भाभी घायल हो गईं। दोनों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बिजली गिरने से जेहरा गांव में कल्याणी देवी (22) और पूनम देवी (25) नामक दो बहनों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे दोनों घर के बाहर बैठी थीं और पास के पेड़ पर बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि पूनम देवी के पति संजय भुइयां भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें भी पढ़े:-

झारखंड में बिजली गिरने की घटनाएं कब ज्यादा होती हैं?

झारखंड में प्री-मानसून और मानसून के दौरान (अप्रैल से जुलाई) बिजली गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं।

बिजली गिरने से बचाव के उपाय क्या हैं?

खुले मैदान, पेड़ के नीचे या पानी के पास खड़े होने से बचें। सुरक्षित इमारत या वाहन में शरण लें।

बिजली गिरने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

घायल व्यक्ति को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराएं।