झारखंड: एक मादक पदार्थ तस्कर एवं तीन लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद
झारखंड: एक मादक पदार्थ तस्कर एवं तीन लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद
जमशेदपुर/ सरायकला, 25 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर एवं तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा पुलिस थाने क्षेत्र के तहत आने वाले एक इलाके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, कारतूस, एक चाकू और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरायकेला खरसवां जिले के कपाली पुलिस चौकी क्षेत्र से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 12.26 ग्राम वजन के ब्राउन शुगर(मादक पदार्थ) के साथ पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम(एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा प्रचेता माधव
माधव

Facebook


