Jharkhand Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, एक साथ इतने लोगों की मौत, हादसा जानकर दहल जाएगा आपका दिल

झारखंड के चतरा में मोटरसाइकिल के कार से टकरा जाने से चार किशोरों की मौत

Jharkhand Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, एक साथ इतने लोगों की मौत, हादसा जानकर दहल जाएगा आपका दिल

Jharkhand Road Accident/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: March 13, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: March 13, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड में सड़क हादसे में चार किशोरों की मौत
  • सभी मृतक हाल ही में मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र थे
  • हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया

चतरा: Jharkhand Road Accident झारखंड में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार किशारों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चिरैयाटांड़ क्षेत्र में पिपरवार-टंडवा रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच थी और वे बाराडीह गांव से थे। पिपरवार के थाना प्रभारी अधिकारी अभय कुमार ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। कार बचरा से आ रही थी तभी एक मोटरसाइकिल उससे टकरा गई।’’ मृतकों में पिपरवार थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी अर्पण महतो, विकास महतो, मंजीत महतो व सोनू कुमार महतो का नाम शामिल है।

Jharkhand Road Accident सभी मृतक ज्ञान दीप विद्या निकेतन, तरवां के छात्र थे. इसी वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी। बताया जाता है कि सोनू अपने बहनोई की पल्सर बाइक लेकर अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, सोनू कुमार महतो का रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, मृतकों के परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पिपरवार-टंडवा मार्ग जाम कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।