ऑल इंडिया कैरम रैंकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी राजस्थान की पांच सदस्यीय टीम

Ads

ऑल इंडिया कैरम रैंकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी राजस्थान की पांच सदस्यीय टीम

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 01:44 PM IST

जयपुर, 24 सितंबर (भाषा) राजस्थान की पांच सदस्यीय पुरुष टीम 27 से 29 सितंबर तक नयी दिल्ली में होने वाली ऑल इंडिया कैरम रैंकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। राजस्थान कैरम संघ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि ऑल इंडिया कैरम महासंघ द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप दिसंबर में इटली में होने वाली 2026 विश्व कप कैरम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के चयन का आधार होगी।

राजस्थान की टीम में फजल अहमद, अंसार मोहम्मद, मोहम्मद शोएब और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं, जबकि पी. के. सेठी टीम के प्रबंधक होंगे।

भाषा बाकोलिया मनीषा मोना

मोना