झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान समेत दो लोग घायल

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान समेत दो लोग घायल

झारखंड: आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ जवान समेत दो लोग घायल
Modified Date: February 21, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: February 21, 2026 7:00 pm IST

चाईबासा (झारखंड), 21 फरवरी (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छोटानागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंडा जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान एक उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट हो गया।

एसपी ने कहा, ‘‘सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।’’

उन्होंने बताया कि आईईडी को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा लगाया गया था।

भाषा यासिर माधव

माधव


लेखक के बारे में