झारखंड : जामताड़ा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

झारखंड : जामताड़ा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

झारखंड : जामताड़ा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Modified Date: February 28, 2024 / 09:37 pm IST
Published Date: February 28, 2024 9:37 pm IST

जामताड़ा, 28 फरवरी (भाषा) झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जामताड़ा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एम. रहमान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना जामताड़ा जिले के कलझरिया इलाके के पास उस समय हुई जब कुछ यात्री गलत तरफ से ट्रेन से उतर गये।

उन्होंने कहा, ‘‘यात्री दूसरी लाइन पर आ रही एक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए।’’

रहमान ने कहा, ‘‘अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में