झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

Ads

झारखंड: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - September 2, 2022 / 12:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

सरायकेला (झारखंड), दो सितंबर (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान ये माओवादी मारे गए।

कोल्हान संभाग के उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कुचाई थाना क्षेत्र के बरुदा जंगल में एक अभियान के दौरान सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्य मारे गए।’’

उन्होंने बताया कि बल ने शवों को बरामद कर लिया है और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद भी मिला है।

उन्होंने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा