झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी पर शोभायात्रा के दौरान दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या

Ads

झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी पर शोभायात्रा के दौरान दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 10:11 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 10:11 PM IST

हजारीबाग (झारखंड), 29 मार्च (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान दो लोगों की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दोनों घटनाएं टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के झंडा चौक में आधी रात के आसपास अलग-अलग शोभायात्राओं के दौरान हुईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सिलवार गांव के निवासी प्रिंस कुमार (21) और बड़ा बाजार ग्वालटोली के निवासी अभिषेक कुमार (21) के रूप में हुई है।

सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमित आनंद ने बताया, ‘‘शनिवार को राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिषेक कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले के बाद अभिषेक को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंस कुमार पर भी इसी तरह हमला किया गया और उन्हें भी एसबीएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाषा संतोष नरेश

नरेश