झारखंड की जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भाजपा में शामिल

झारखंड की जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भाजपा में शामिल

झारखंड की जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भाजपा में शामिल
Modified Date: March 6, 2024 / 07:02 pm IST
Published Date: March 6, 2024 7:02 pm IST

जमशेदपुर, छह मार्च (भाषा) झारखंड की जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हरिमोहन मिश्रा ने इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने मिश्रा और अन्य नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने पत्रकारों से कहा, “राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की स्थिति को कोई भी समझ सकता है, जहां एक सहयोगी दल कांग्रेस की जिला समिति के सदस्य नाता तोड़कर हमारी पार्टी में शामिल हो गए।”

मिश्रा के अलावा, भाजपा में शामिल हुए अन्य नेताओं में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रांत सिंह और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी पासवान शामिल हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) अध्यक्ष राजेश ठाकुर को भेजे अपने इस्तीफे में, मिश्रा ने पार्टी के स्थानीय विधायक इरफान अंसारी की कार्यशैली से असंतोष जताया तथा उन पर जिले में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए काम करने का आरोप लगाया।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि जिले की मौजूदा स्थिति के लिए अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में