जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए

Ads

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 10:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

श्रीनगर, आठ अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 100 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,30,352 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग से आठ और कश्मीर संभाग से 92 नए मामला सामने आए हैं। श्रीनगर में सबसे अधिक 47 जबकि बडगाम जिले में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 1,099 है। 3,24,827 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की संख्या 4,426 है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का कोई मामला सामने नहीं आया। अब तक कुल 46 मामले सामने आ चुके हैं।

भाषा

जोहेब माधव

माधव