Jodhpur Crime News : मौत के बाद अंगों पर थी नजर? संदिग्ध शव को लेकर सनसनीखेज खुलासा, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

राजस्थान के जोधपुर में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय मानव अंगों की तस्करी से जुड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है। पुलिस की सतर्कता के चलते शव को वापस जोधपुर लाया गया और कस्टडी में अंतिम संस्कार कराया गया। मामले की गहन जांच जारी है।

Jodhpur Crime News : मौत के बाद अंगों पर थी नजर? संदिग्ध शव को लेकर सनसनीखेज खुलासा, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Jodhpur Crime News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Ranjan Dave,
Modified Date: February 9, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: February 9, 2026 10:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जोधपुर में शव को ले जाते समय मानव अंगों की तस्करी की आशंका
  • पुलिस की सतर्कता से शव को वापस जोधपुर लाया गया
  • कस्टडी में अंतिम संस्कार, पूरे मामले की जांच जारी

जोधपुरJodhpur Crime News राजस्थान के जोधपुर में मानव शरीर के अंगों की तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसके बाद शव को जोधपुर से बिलाड़ा ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध सूचना मिली, जिसके बाद ग्रामीण पुलिस सतर्क हो गई और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए शव को ले जाने वालों का पीछा किया गया।

शव को अचानक लाया गया जोधपुर

पुलिस की सक्रियता के चलते ऐन वक्त पर संबंधित लोगों ने अपना इरादा बदल दिया और शव को अचानक वापस जोधपुर ले आया गया। human-trafficking-chhattisgarh शव को वापस जोधपुर लाए जाने के पीछे का रहस्य अब कई सवाल खड़े कर रहा है। हालात को देखते हुए पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कस्टडी के दौरान करवाया, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।

मानव अंगों की तस्करी से जुड़ा है मामला

ग्रामीण पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि यह मामला मानव अंगों की तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकता है। Jodhpur Crime News ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.