श्रीनगर में हथगोले के साथ पत्रकार गिरफ्तार

Ads

श्रीनगर में हथगोले के साथ पत्रकार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 08:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

श्रीनगर, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक इलाके से सुरक्षा बलों ने एक पत्रकार को गिरफ्तार कर उसके पास से दो हथगोले बरामद किए हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये पत्रकार की पहचान आदिल फारूक के रूप में की गयी है जो एक स्थानीय समाचार एजेंसी में काम करता है ।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रिउ पम्पोर के रहने वाले फारूक को लाल चौक के निकट मक्का मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि जब उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें से दो हथगोले बरामद किये ।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश