दो बहनों के फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के मामले में किशोर गिरफ्तार

Ads

दो बहनों के फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के मामले में किशोर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 27, 2022 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) पुलिस ने रविवार को बताया कि दो बहनों के कथित रूप से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के मामले में 17 साल के किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 2020 में इन लड़कियों ने लड़के की मां के साथ झगड़े के बाद उनके लिए कथित रूप से अपशब्द कहे थे जिसके बाद किशोर इन बहनों से नाराज था।

पुलिस ने कहा कि लड़के ने बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर बहनों को फॉलो करना शुरू कर दिया, उनकी तस्वीरें लीं और फर्जी प्रोफाइल पर डाल दिया।

पुलिस ने बताया कि लड़के ने आठ सितंबर को दोनों बहनों को अश्लील संदेश भी भेजे थे। दोनों लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया।

भाषा वैभव नरेश

नरेश