Son Murdered Mom : कलयुगी बेटे ने मां को किया आग के हवाले, मौके पर हुई महिला की मौत

Ads

Son Murdered Mom : केरल के तिरुवनंतपुरम में वेल्लाराडा के पास शुक्रवार को एक महिला को उसके बड़े बेटे ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया।

  •  
  • Publish Date - January 26, 2024 / 04:08 PM IST,
    Updated On - January 26, 2024 / 04:09 PM IST

Actress Pavithra Jayaram Died in Car Accident

तिरुवनंतपुरम : Son Murdered Mom : केरल के तिरुवनंतपुरम में वेल्लाराडा के पास शुक्रवार को एक महिला को उसके बड़े बेटे ने कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वेल्लाराडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के बेटे के मुताबिक, जब वह सुबह अपनी मां को खाना देने गया तो उसने वहां अपनी मां का जला हुआ शव देखा। पुलिस ने कहा कि महिला के बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।’’

यह भी पढ़ें : Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी, ‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार’ ने मोह दर्शकों का मन 

यह भी पढ़ें : Former Deputy CM Faints: गणतंत्र दिवस की परेड में अचानक बेहोश हुए पूर्व डिप्टी सीएम, मची अफरातफरी… 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp