करण औजला ने चंडीगढ़ में 40 हजार प्रशंसकों के सामने दी प्रस्तुति

Ads

करण औजला ने चंडीगढ़ में 40 हजार प्रशंसकों के सामने दी प्रस्तुति

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 02:54 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) पंजाब के चंडीगढ़ में पंजाबी गायक करण औजला ने 40 हजार से अधिक प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति दी। दावा किया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा पंजाबी लाइव कॉन्सर्ट था।

औजला फिलहाल अपने ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ पर हैं और उन्होंने शनिवार को शहर में प्रस्तुति दी।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक औजला ने श्रोताओं को ‘सॉफ्टली’, ‘विनिंग स्पीच’, ‘52 बार्स’, ‘टेक इट इजी’ और ‘एडमिरिन यू’ जैसे गानों से मंत्र मुग्ध कर दिया।

औजला ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब मेरी जन्मभूमि है और यहीं से सब कुछ शुरू हुआ। आज रात सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि प्यार, जुनून, सम्मान और गर्व से भरा एक यादगार पल था। मेरे सभी चंडीगढ़ के प्रशंसकों, आपने इस रात को यादगार और जादुई बना दिया।’’

औजला 21 मार्च को इंदौर में, 29 मार्च को बेंगलुरु में, तीन अप्रैल को कोलकाता में, पांच अप्रैल को जयपुर में, 10 अप्रैल को लखनऊ में और 12 अप्रैल को लुधियाना में प्रस्तुति देंगे।

भाषा तान्या धीरज

धीरज