Karnal Sex Racket: शहर के इस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस की रेड पड़ते ही भागने लगे लड़के-लड़कियां, मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद
शहर के इस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस की रेड पड़ते ही भागने लगे लड़के-लड़कियां, Karnal Police Busted Sex Racket in Hotel
Sex Racket Busted In Ashoknagar /Image Credit: IBC24.in File Image
कैथल। Karnal Police Busted Sex Racket हरियाणा के कैथल जिले में करनाल बाइपास स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है। सभी सात लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।
Karnal Police Busted Sex Racket पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित इस होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवतियों को करनाल, नरवाना और अन्य स्थानों से बुलाया गया था। आरोप है कि होटल संचालक पैसों के बदले कथित देह व्यापार संचालित करवा रहा था। ग्राहकों को होटल बुलाकर उनके सामने युवतियों को पेश किया जाता था और वहीं सौदा तय किया जाता था।
पुलिस का कहना है कि मामले में होटल संचालक की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस कथित रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
- Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
- Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Facebook


