कर्नाटक में मोदी-योगी का धुआंधार चुनाव प्रचार, 6 दिनों में 2 दर्जन सभाएं और रैलियां

कर्नाटक में मोदी-योगी का धुआंधार चुनाव प्रचार, 6 दिनों में 2 दर्जन सभाएं और रैलियां

कर्नाटक में मोदी-योगी का धुआंधार चुनाव प्रचार, 6 दिनों में 2 दर्जन सभाएं और रैलियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 3, 2018 6:45 am IST

कर्नाटक। विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब महज दस दिन ही बचे हैं और यहां का चुनावी माहौल गरम होता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज कर्नाटक पहुंच रहे हैं। वे 6 दिनों में ताबड़तोड़ 2 दर्जन सभाएं और रैलियां करेंगे।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में टॉयलेट के पानी से बनाई जा रही थी चाय, वेंडर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना

सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के चुनाव प्रचार में उतरने के बाद कर्नाटक में अपने तीसरे स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को भी आज से झोंक दिया है।

उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए आज कर्नाटक जाने वाले हैं। जनसभाएं लेने के साथ ही योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में कई साधुओं से भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- मेरठ के लेसारी क्षेत्र की झुग्गियों में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा घर तबाह

योगी आदित्यनाथ गौड़ा, लिंगायत और नाथ संप्रदाय की साधु और महंतों से अलग से मिलेंगे और उनका आशीर्वाद भी लेंगे। अपने इस यात्रा के दौरान वह चिकमंगलूर के मठ में रुकेंगे। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में