कर्नाटक : भाजपा नेता रमेश जारकीहोली गोकक सीट से चुनाव जीते

Ads

कर्नाटक : भाजपा नेता रमेश जारकीहोली गोकक सीट से चुनाव जीते

  •  
  • Publish Date - May 13, 2023 / 08:27 PM IST,
    Updated On - May 13, 2023 / 08:27 PM IST

बेलगावी, 13 मई (भाषा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश जारकीहोली ने शनिवार को बेलगावी जिले के गोकक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी।

उन्होंने 25,412 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

जारकीहोली 2019 में पाला बदलने वाले कांग्रेस के उन विधायकों में शामिल थे, जिसके कारण तत्कालीन कांग्रेस-जद(एस) सरकार गिर गई थी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, जारकीहोली को 1,05,313 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी एम. कलप्पा कडादी को 79,901 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार भिमाशी नाइक 966 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष