बच्ची के साथ जा रहे पिता की बच्चा चोर समझकर भीड़ ने कर दी पिटाई

Ads

बच्ची के साथ जा रहे पिता की बच्चा चोर समझकर भीड़ ने कर दी पिटाई

  •  
  • Publish Date - July 7, 2018 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

बेंगलुरु। बच्चा चोर की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला कर्नाटक में सामने आया है। मेंगलूर में 30 वर्षीय एक पिता अपनी ही 2 साल की बच्ची के साथ जा रहा था। इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ कर मार-मारकर अधमरा कर दिया।

बताया जा रहा है कि खालिद नामक शख्स ऑटोरिक्शा से कहीं जा रहा था। इस दौरान डांट और मार की वजह स बच्ची रो रही थी। दो बाइक सवारों ने ये देखा और ऑटोरिक्शा का पीछा करने लगे। जब खालिद चाय पीने एक रेस्टॉरेंट में रुका तो बाइकसवारों ने आकर उससे बच्ची के बारे में पूछा। नशे में होने की वजह से खालिद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद का बयान- इंटरनेट और स्मार्टफोन के कारण बढ़ रही रेप की घटनाएं

खालिद के जवाब न दे सकने के कारण बाइकसवारों ने उसे बच्चा चोर कहते हुए चिल्लाकर पीटने लगे। ये सुनकर कुछ लोग और भी आ गए। सबने मिलकर खालिद को पीटने लगे। हालांकि खालिद इस बीच यह कहते हुए रो रहा था कि वह उसकी खुद की बच्ची है और वह बच्चा चोर नहीं है। लेकिन भीड़ उसकी बात सुनने को ही तैयार नहीं थी।

घटना के दौरान मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर आकर खालिद को बचाया और उससे पूछताछ कि तब असलियत सामने आई। पुलिस ने भीड़ से जब पूछा कि खालिद को मारने की शुरुआत किसने की, तो कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने खालिद की बात पर सीधे यकीन करने की बजाय उसकी बीवी को भी थाने बुलाया और पुष्टि की कि बच्ची उन्हीं की है।

वेब डेस्क, IBC24