कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-जेडीएस की जीत, रमेश कुमार बने स्पीकर

Ads

कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस-जेडीएस की जीत, रमेश कुमार बने स्पीकर

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 07:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नई दिल्ली। कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट पास करने से पहले कुमारास्वामी के नेतृत्व वाली जेडीएस प्लस कांग्रेस सरकार ने एक बड़े शक्ति परीक्षण में जीत हासिल कर ली है। विश्वास मत साबित करने से पहले ही कांग्रेस के आर रमेश कुमार स्पीकर नियुक्त हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार एस सुरेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया।

मुख्यमंत्री कुमारस्‍वामी ने कहा कि स्‍पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से कराने पर मैं विपक्ष के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं क्‍योंकि इस तरह से उम्मीदवार का चुनाव होना बहुत कम देखने को मिलता है

यह भी पढ़ें : मोबाइल बैटरी फटने से तीन बच्चे हुए घायल

 

उन्‍होंने कहा कि जब सिद्धारमैया ने स्‍पीकर के नाम के लिए आपका नाम (रमेश कुमार का नाम) प्रस्तावित किया और गुरुवार को नामांकन दाखिल किया, तो मुझे भी उपस्थित होना चाहिए था उस समय कई लोगों को संदेह था, जिसे मैं सिरे से खारिज करता हूं आप जिस तरह से सदन का संचालन करते हैं यह सबसे उपयुक्त तरीके से संभव है

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने कहा कि हम चाहते हैं विधानसभा स्‍पीकर का चुनाव निर्विरोध हो इसलिए हम बीजेपी उम्‍मीदवार का नामाकंन वापस ले रहे हैं कर्नाटक विधानसभा के नवनिर्वाचित स्‍पीकर रमेश कुमार कोलार जिले में श्रीनिवासपुर सीट से चुने गए हैं। गौरतलब है कि भाजपा के बीएस येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन सदन में विश्वास मत हासिल करने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी

वेब डेस्क, IBC24