कर्नाटक: छोटे मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत

कर्नाटक: छोटे मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत

कर्नाटक: छोटे मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 5, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: February 5, 2026 10:34 am IST

गदग (कर्नाटक), पांच फरवरी (भाषा) कर्नाटक के गदग जिले में बृहस्पतिवार को मजदूरों को ले जा रहे एक छोटे मालवाहक वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रोन में काम पर जा रहे दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहे छोटे मालवाहक वाहन की रोन तालुक के जिगलुरु क्रॉस के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए और घायल लोग गजेंद्रगढ़ के शिवाजी नगर के निवासी हैं।

घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। रॉन पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में