कश्मीर : पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित पांच लोगों को गिरफ्तार किया

Ads

कश्मीर : पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित पांच लोगों को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 08:09 PM IST

जम्मू, 24 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में वांछित और सालों से फरार रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान बशारत हुसैन, मोहम्मद इकबाल, गुलाम अहमद, मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है, ये सभी सुरनकोट के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि बशारत हुसैन 2018 में हिंसक, गैरकानूनी सभा, दंगा और हमले से जुड़े मामले में वांछित था और उसे तीन दिसंबर, 2024 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद इकबाल, गुलाम अहमद और मोहम्मद शरीफ घर में जबरन घुसने, दंगा करने, मारपीट करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में 2018 में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी थे। तीनों को 29 दिसंबर, 2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

मोहम्मद अकरम के खिलाफ 2012 में गलत तरीके से रोकने, मारपीट करने और चोट पहुंचाने का एक मामला दर्ज किया गया था, उसे 30 मार्च, 2017 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

सुरनकोट थाने के प्रभारी की देखरेख में चलाए गए एक अभियान में सभी पांचों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संबद्ध न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत धीरज

धीरज