कश्मीर: शीतकालीन अवकाश के बाद नौवीं से 12 कक्षा तक के स्कूल फिर से खुले
कश्मीर: शीतकालीन अवकाश के बाद नौवीं से 12 कक्षा तक के स्कूल फिर से खुले
श्रीनगर, 23 फरवरी (भाषा) कश्मीर में दो महीने से अधिक के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को नौवीं से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल फिर से खुल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ‘प्री-प्राइमरी’ से आठवीं तक की कक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी।
सरकार ने नवंबर में कश्मीर के सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी।
प्राथमिक कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश पिछले साल 26 नवंबर से इस साल 28 फरवरी तक निर्धारित था।
पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए शीतकालीन अवकाश एक दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक निर्धारित था जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए यह अवकाश 11 दिसंबर, 2025 से 22 फरवरी, 2026 तक रखा गया था।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


