तिरुवनंतपुरम, चार मई (भाषा) केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है और मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की बढ़त बरकरार है।
राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।
समाचार रिपोर्टों के अनुसार, ईवीएम मतों की गिनती शुरू होने के बाद यूडीएफ करीब 90 सीट पर आगे है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) 40 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) करीब पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगे है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस 10 सीट पर, माकपा पांच सीट पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो सीट पर, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) दो सीटों पर तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और केरल कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है।
रुझान यूडीएफ के इस दावे के अनुरूप दिख रहे हैं कि उसे भारी बहुमत मिलेगा।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना