‘विकसित केरलम’ प्रशिक्षण के लिए दिल्ली आए केरल के भाजपा पार्षद

Ads

'विकसित केरलम' प्रशिक्षण के लिए दिल्ली आए केरल के भाजपा पार्षद

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 07:47 PM IST

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) केरल में तिरुवनंतपुरम नगर निगम के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय प्रशासनिक और शासन कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचा।

इनके साथ केरल के अन्य नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

इस प्रतिनिधिमंडल में नगरपालिका अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और विधायी दल के नेता शामिल हैं, जो यहां राष्ट्रीय राजधानी में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में आयोजित होने वाले चार विशेष प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेंगे।

भाजपा ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘ तिरुवनंतपुरम नगर निगम के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें राज्य के अन्य नगर निकाय प्रतिनिधि भी शामिल हैं, महापौर वी.वी. राजेश के नेतृत्व में आज दिल्ली पहुंचा।’’

केरल के भाजपा नेताओं का यह दौरा ‘भाजपा 4 विकसित केरलम’ नामक एक व्यापक तीन दिवसीय प्रशासनिक और शासन कौशल विकास कार्यक्रम की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे स्थानीय नेताओं को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक तंत्रों का प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

बयान के मुताबिक, ‘‘ निर्वाचित प्रतिनिधि कल (बृहस्पतिवार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगे।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष