पंजाब: आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; आईईडी बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

पंजाब: आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; आईईडी बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 09:33 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 09:33 PM IST

चंडीगढ़, 11 फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिमोट कंट्रोल से संचालित एक आईईडी की बरामदगी के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में था।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकी सामग्री की खेप सीमा पार भेजी गई थी और शहर के बाहरी इलाके में एक निर्धारित स्थान से बरामद की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का इस्तेमाल पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में लक्षित हमलों के लिए किया जाना था।’’

यादव ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।

भाषा

देवेंद्र संतोष

संतोष