उडुपी (कर्नाटक), 11 जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को जिले के प्रसिद्ध कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजा में शामिल होकर आराध्य देवी का आशीर्वाद लिया।
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री को ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के कारण मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मंदिर में दर्शन के बाद सतीशन मंगलुरु के रास्ते बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद वह पहली बार प्रसिद्ध मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे।
भाषा गोला रंजन
रंजन