महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए, कोई हताहत नहीं

Ads

महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 12:29 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 12:29 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 11 जुलाई (भाषा) मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

हिंगोली और पड़ोसी परभणी तथा नांदेड़ जिलों में इसी तरह के झटके महसूस किए जाने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है।

बृहस्पतिवार को इन तीनों जिलों में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए थे, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया था कि बृहस्पतिवार तड़के एक बजकर 37 मिनट से तीन बजकर 23 मिनट के बीच 3.6 से 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। इनका केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में था।

भाषा गोला रंजन

रंजन