Kaushambi Teacher Video Controversy : TC के लिए स्कूल पहुंचा अभिभावक, फिर महिला प्रिंसिपल ने कर दिया ऐसा कांड… अब 36 सेकंड का VIDEO हो रहा वायरल

Ads

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) को लेकर सरकारी स्कूल में महिला प्रिंसिपल और एक अभिभावक के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना का 34 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 12:41 PM IST

Kaushambi Teacher Video Controversy / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • सरकारी स्कूल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू होते ही विवाद और बढ़ गया।
  • BSA ने मामले की जांच के आदेश दिए।

कौशांबी : Government School Teacher Beating Parent Video उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सरकारी स्कूल के भीतर मारपीट का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक प्राथमिक विद्यालय की महिला प्रिंसिपल स्कूल परिसर के अंदर ही एक युवक को जूतों से मारती हुई दिखाई दे रही हैं। यह पूरी घटना ब्लॉक मूरतगंज के प्राथमिक विद्यालय ‘टीका का पूरा’ की है, जिसके सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

ट्रांसफर सर्टिफिकेट के नाम पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, अनुज नाम का यह युवक किसी बच्चे का अभिभावक है और वह अपने बच्चे का ट्रांसफर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए स्कूल पहुंचा था। Kaushambi Teacher Video Controversy :  इसी दौरान दस्तावेजों की जांच के समय महिला प्रिंसिपल अनीता देवी और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद तब बढ़ा जब प्रिंसिपल ने पहचान पत्र और बच्चों को स्कूल लाने की बात कही, जबकि युवक का दावा था कि वह दस्तावेज पहले ही जमा कर चुका है।

युवक की जूतों से पिटाई

Teacher Student Viral Video बहस बढ़ने पर जब युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो नाराज प्रिंसिपल ने उसका फोन छीनकर जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद फोन उठाने को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें प्रिंसिपल जमीन पर गिर गईं और उन्होंने उठकर गुस्से में युवक की जूतों से पिटाई कर दी।

34 सेकंड का वीडियो वायरल

करीब 34 सेकंड का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा ने पुष्टि की है कि यह वीडियो काजू ग्राम पंचायत के पास स्थित स्कूल का ही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे के टीसी विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई है और शिक्षा विभाग ने इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें