FIFA World Cup 2026 Ticket Price: अचानक सस्ते हुए विश्व कप क्वार्टर फाइनल के टिकट, फैंस ने ली राहत की सांस….जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट

Ads

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 09:56 AM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 12:13 PM IST

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमत में भारी गिरावट, जानिए अब कितने में मिलेगा टिकट /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और मैक्सिको के बाहर होने के बाद World Cup क्वार्टर फाइनल टिकटों की कीमतों में बड़ी गिरावट
  • स्पेन-बेल्जियम, इंग्लैंड-नॉर्वे और अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैचों के टिकट हजारों डॉलर तक सस्ते हुए
  • 19 जुलाई को होने वाले World Cup फाइनल के लिए FIFA ने नई टिकट बिक्री भी शुरू कर दी है

न्यूयॉर्क। FIFA World Cup 2026 Ticket Price: सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद विश्व कप (World Cup 2026 Ticket Price) के क्वार्टर फाइनल मैचों के लिए टिकटों (Quarter Final Tickets) की कीमतों में गिरावट आई है। टिकपिक वेबसाइट ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए मैच के लिए टिकटों की सबसे कम कीमत 1,381 डॉलर बताई। अंतिम 16 के मैच में बेल्जियम से अमेरिका की हार से पहले इनकी कीमत 3,261 डॉलर थी।

इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट की कीमत 2,049 डॉलर हो गई है। इंग्लैंड की मैक्सिको पर जीत से पहले यह कीमत 3,866 डॉलर थी। इसी तरह कनसास सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए सबसे कम टिकट (World Cup 2026 Ticket Price) की कीमत 1,142 डॉलर तक गिर गई है जो इससे पहले 2,381 डॉलर थी।

FIFA World Cup 2026 Ticket Price इस बीच फीफा ने न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए श्रेणी दो के लगभग 1,200 टिकट 7,380 डॉलर की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।

ये भी पढ़ें

 

World Cup क्वार्टर फाइनल टिकट सस्ते क्यों हुए?

सह-मेजबान अमेरिका और मैक्सिको के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मांग में कमी आई, जिससे टिकटों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

किन मैचों के टिकटों की कीमत घटी है?

स्पेन बनाम बेल्जियम, इंग्लैंड बनाम नॉर्वे और अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के टिकटों के दाम कम हुए हैं।

World Cup फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी) में खेला जाएगा।

क्या फाइनल के टिकट अभी उपलब्ध हैं?

हां, FIFA ने श्रेणी-2 के लगभग 1,200 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं।

टिकटों की ताजा कीमत कहां देख सकते हैं?

टिकटों की ताजा कीमत FIFA के आधिकारिक टिकटिंग पोर्टल और अधिकृत टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है।