मोदी ने केरल में देखा तबाही का मंजर, 500 करोड़ रूपए राहत राशि का ऐलान
मोदी ने केरल में देखा तबाही का मंजर, 500 करोड़ रूपए राहत राशि का ऐलान
केरल। केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वे कर बाढ़ से हुए बर्बादी का आंकलन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के लिए 500 करोड़ रूपए के राहत राशि का ऐलान किया। जिसके अंतर्गत मृतक के परिजनों को दो लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की गई। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को पचास हजार रूपए दिया जाएगा।
देखें वीडियो-
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi conducts an aerial survey of flood affected areas. PM has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh per person to the next kin of the deceased and Rs.50,000 to those seriously injured, from PM’s National Relief Funds (PMNRF). #KeralaFloods pic.twitter.com/T6FYNVLmMu
— ANI (@ANI) August 18, 2018
पढ़ें- दो युवकों ने ली उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी,दोनों क्रांतिकारी सराभा के गांव में करेंगे सरेंडर
हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पनारायी विजयन, गवर्नर पी सथशिवम और केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोन्स भी साथ थे। आपको बतादें केरल में बाढ़ से मौत का आंकड़ा 324 पहुंच गया है। भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले सौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रभावितों के लिए 1500 राहत शिविर बनाए गए हैं। जिसमें अब तक दो लाख से ज्यादो लोगों को पहुंचाया गया है।
पढ़ें- ट्रक और ऑटो में भिड़ंत, ऑटो सवार पांच लोगों की मौत
केरल के कई बांध लबालब हो गए हैं। ऐहतियान प्रशासन को कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। केरल में बाढ़ से हालत बदतर बनें हुए। कोच्चि एयरपोर्ट में पानी भरने से शनिवार तक एयरपोर्ट को बंद किया गया है। मुख्यमंत्री विजयन ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष का बैंक खाता नंबर शेयर कर लोगों से मदद की अपील की। पंजाब और दिल्ली सरकार ने 10-10 करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान किया।
पढ़ें- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने दिलाई शपथ
भीषण आपदा के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी आ गई। यातायात ठप होने से ज्यादातर पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं। कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। रेलवे ने राज्य में पीने के पानी से भरे टैंकर रवाना किए। उधर, कर्नाटक-केरल के बीच चलने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


