कैप्टन ने घर की छत पर उतारा हेलीकॉप्टर, 26 लोगों को किया एयरलिफ्ट
कैप्टन ने घर की छत पर उतारा हेलीकॉप्टर, 26 लोगों को किया एयरलिफ्ट
केरल। केरल में बाढ़ में फंसे लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों में ले जाया रहा है। शनिवार को नौसेना के कैप्टन और शौर्य च्रक से सम्मानित पी राजकुमार बांढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक घर की छत पर हेलीकॉप्टर उतारकर वहां फंसे 26 लोगों को एयरलिफ्ट किया।
पढ़ें- केरल में 357 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर, सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित
बाढ़ में फंसे इन लोगों को बचाना इतना आसान नहीं था, ये लोग जिस जगह फंसे हुए थे, वहां किसी इंसान का जाना बेहद मुश्किल था। लेकिन कैप्टन कुमार ने हार नहीं मानी और घने पेड़ों के बीच सी किंग 42B चॉपर घर की छत पर ले जाकर इन लोगों को बचाया। आपको बतादें केरल में बाढ़ से अब तक 357 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम ने केरल के लिए 500 करोड़ रुपये राहत राशि जारी किया हैं।
पढ़ें- पाकिस्तान गए सिद्धू को लेकर भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना,पूछा-क्या उन्हें पार्टी से निलंबित करेंगे?
एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार सुबह से बचाव अभियान तेज कर दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण सड़क जाम हो रहे हैं। कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो को सेना के हेलीकॉप्टरों से निकाला जा रहा है। अलुवा, कालाडी, पेरुंबवूर, मुवाट्टुपुझा एवं चालाकुडी में फंसे लोगों को निकालने में स्थानीय मछुआरे भी अपनी-अपनी नौकाओं के साथ शामिल हुए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


