केरल अब वित्तीय संकट के दौर से उबर चुका है: राज्य के वित्त मंत्री

केरल अब वित्तीय संकट के दौर से उबर चुका है: राज्य के वित्त मंत्री

केरल अब वित्तीय संकट के दौर से उबर चुका है: राज्य के वित्त मंत्री
Modified Date: February 7, 2025 / 09:46 am IST
Published Date: February 7, 2025 9:46 am IST

तिरुवनंतपुरम, सात फरवरी (भाषा) केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य के समक्ष जो सबसे गंभीर वित्तीय संकट का दौर था उससे वह अब उबर चुका है।

विधानसभा में बजट पेश करते हुए बालगोपाल ने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 750 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की।

अपने संबोधन में मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के सामने वित्तीय संकट के बावजूद, सभी सामाजिक कल्याण योजनाओं और विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया।

बजट पर चर्चा 10, 11 और 12 फरवरी को होगी, जबकि अनुपूरक मांग को लेकर चर्चा और मतदान 13 फरवरी को होगा।

भाषा खारी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में