केरल: चुनाव के दौरान मीडिया से बात करने पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निलंबित

Ads

केरल: चुनाव के दौरान मीडिया से बात करने पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निलंबित

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 08:26 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 29 अप्रैल (भाषा) केरल सरकार ने मीडिया से बातचीत में सरकारी नीतियों की आलोचना कर सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव बी. अशोक को निलंबित कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी और केरल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक ने केरल में विधानसभा चुनावों के दौरान मीडिया को साक्षात्कार दिए थे और समाचार चैनलों की बहस में हिस्सा लिया था।

उन्होंने इन साक्षात्कारों और टीवी चर्चाओं में राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर अपनी राय रखी थी।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश