केरल : मुन्नार के पास सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत

केरल : मुन्नार के पास सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत

केरल : मुन्नार के पास सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत
Modified Date: April 23, 2023 / 09:53 am IST
Published Date: April 23, 2023 12:12 am IST

इडुक्की (केरल), 22 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से 20 लोगों को केरल के मुन्नार ले जा रही एक वैन रास्ते में थोंडीमाला के पास एक खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार तमिलनाडु के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वैन में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से केरल के मुन्नार जा रहे थे। पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “शाम करीब साढ़े छह बजे वैन गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।”

भाषा साजन पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।