महिला आयोग ने केरल में चिकित्सक की हत्या की जांच के लिए टीम गठित की

महिला आयोग ने केरल में चिकित्सक की हत्या की जांच के लिए टीम गठित की

महिला आयोग ने केरल में चिकित्सक की हत्या की जांच के लिए टीम गठित की
Modified Date: May 23, 2023 / 08:09 pm IST
Published Date: May 23, 2023 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में 23 वर्षीय महिला चिकित्सक की एक मरीज द्वारा चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।

आयोग ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने उससे संपर्क किया था और केरल पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष प्रकट किया था।

महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने दो सदस्यीय टीम बनाई है जिसकी अगुवाई आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा करेंगी।

उसके अनुसार, यह टीम 25 मई को राज्य का दौरा करेगी।

कोल्लम जिले के कोट्टाराकारा तालुका अस्पताल में डॉ. वंदना दास पर जी संदीप नाम के एक स्कूल शिक्षक ने चाकू से कई बार वार किया था, जिसे बुधवार सुबह इलाज के लिए पुलिस वहां ले गई थी। चोटों के चलते दास की कुछ घंटे बाद मौत हो गई।

भाषा हक हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में