अगवा किशोरी बरामद

Ads

अगवा किशोरी बरामद

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 08:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नोएडा (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 6 के बी- ब्लॉक स्थित एक कंपनी से 17 वर्षीय किशोरी 14 जून को लापता हो गई थी। उसके परिजन ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है।

भाषा: सं शाहिद

शाहिद