Kodagu Elephant Camp Accident: हाथियों की लड़ाई के बीच महिला पर गिरा विशाल हाथी, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया, वीडियो में दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

Ads

Kodagu Elephant Camp Accident: कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित दुबारे हाथी शिविर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला पर्यटक की जान चली गई।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 07:59 PM IST

elephant news/ image source: geotechwar x handle

HIGHLIGHTS
  • दुबारे शिविर में दर्दनाक हादसा
  • हाथियों की लड़ाई से मौत
  • पर्यटक महिला की जान गई

Kodagu Elephant Camp Accident: कोडागु: कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित दुबारे हाथी शिविर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला पर्यटक की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, शिविर में दो प्रशिक्षित हाथियों ‘कांजन’ और ‘मार्तंड’ को नहलाया जा रहा था, तभी अचानक दोनों हाथियों के बीच आपसी टकराव शुरू हो गया। इस दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और एक हाथी का संतुलन बिगड़ गया।

33 वर्षीय पर्यटक तुलसी हादसे की चपेट में आ गईं

इसी बीच तमिलनाडु की रहने वाली 33 वर्षीय पर्यटक तुलसी, जो नदी किनारे खड़ी होकर हाथियों को नहलाने का दृश्य देख रही थीं, हादसे की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि हाथियों की लड़ाई के दौरान एक हाथी गिर गया और उसके नीचे दबने से तुलसी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शिविर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

पर्यावरण मंत्री ने दुख व्यक्त किया

इस घटना पर कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांड्रे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि भविष्य में वन्यजीवों और पर्यटकों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने के कड़े इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इन्हे भी पढ़ें:-