तिरुवनंतपुरम, 26 जुलाई (भाषा) केरल के उद्योग मंत्री पी. के. कुन्हालीकुट्टी ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और छात्रों का विरोध प्रदर्शन देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘पतन’ की शुरुआत है।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि कॉजपा और छात्रों के आंदोलन ने केंद्र सरकार को उनके सामने ‘घुटने टेकने’ के लिए मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि देश महंगाई, किसानों की समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी जैसी कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों की अनदेखी कर केवल उन विषयों पर ध्यान दे रही है, जो उसके लिए लाभकारी हैं।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस आंदोलन ने उनकी (भाजपा की) इस रणनीति को करारा झटका दिया है। यह देश में भाजपा के पतन की शुरुआत है। इस प्रदर्शन ने यही साबित किया है। उन्हें इसके सामने पूरी तरह झुकना ही पड़ा।’’
उन्होंने कहा कि सरकार को इसलिए ‘झुकना पड़ा’ क्योंकि उसे एहसास हो गया था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन जोर पकड़ रहा है।
आईयूएमएल नेता का यह बयान शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संदर्भ में आया। कॉजपा और छात्र उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
भाषा प्रचेता गोला
गोला