कोलकाता के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ads

कोलकाता के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) कोलकाता के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

धनखड़ ने ट्वीट किया कि मित्रा ने उन्हें ‘अंडर द बनयान ट्री: द फॉरगोटेन स्टोरी ऑफ बैरकपुर पार्क’ किताब भेंट की, जिसे उन्होंने और उनकी पत्नी मोनाबी मित्रा ने मिलकर लिखा है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। मित्रा ने सोमवार को ही कोलकाता पुलिस आयुक्त का पद्भार संभाला है।

भाषा

स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र